तिलैया थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
कोडरमा, जून 29 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में छिनतई और चोरी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। वार्ड संख्या-2 स्थित तिलैया बस्ती में रविवार देर रात एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 20 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। दुकान मालिक बुलाई मंडल ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी के साथ दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर बिस्किट, चावल, दाल, तेल, सर्फ, साबुन समेत कई सामान गायब थे। पीड़ित के अनुसार, चोरी की इस घटना से उन्हें करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल तिलैया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.