तिलैया थाना क्षेत्र में चल रहा था गैस रिफिलिंग का काम, हादसे में तीन लोग झुलसे
कोडरमा, जून 1 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड स्थित वार्ड संख्या 24 में शनिवार रात करीब आठ बजे अवैध रूप से संचालित एक किचन सेंटर में गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा हो गया। घटना में राहुल (25) समेत तीन लोगों के झुलसने की सूचना है। सभी घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार गैस भरने के दौरान तेज आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं किचन सेंटर संचालक का कहना है कि खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव होने से एक व्यक्ति झुलस गया।घनी आबादी वाले क्षेत्र में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे होने के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी, लेकिन समय रहते स्थिति नियंत्रित हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.