तिलैया थाना क्षेत्र में कर्ज के विवाद में अपहरण और धोखाधड़ी का आरोप, थाने पहुंची बेटी
कोडरमा, मई 5 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधितिलैया थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड संख्या-24 स्थित सुभाष चौक निवासी अंजली कुमारी ने अपने पिता के अपहरण और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तिलैया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।दिए गए आवेदन में अंजली कुमारी ने बताया है कि उनके पिता रंजीत प्रसाद ने स्थानीय कुछ लोगों से कर्ज लिया था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर पवन कुमार, इन्द्रा देवी, बैजु यादव, प्रिंस कुमार और चंदन कुमार (सभी रामनगर निवासी) उनके घर पहुंचे और जबरन उनके पिता को अपने साथ ले गए।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपितों ने घर में रखा नगद पैसा निकाल लिया और मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके अलावा उनके बैंक खाते से बिना अनुमति 33 हजार 653 रुपये की निकासी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। अंजली कुमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.