कोडरमा, अप्रैल 4 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में चेन स्नेचरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला टीओपी गली नंबर-2 का है, जहां बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने टोटो में जा रही एक महिला को निशाना बनाते हुए चेन छीनने का असफल प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, महिला टोटो से जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसे ओवरटेक कर गली के मोड़ पर टोटो रुकवा देते हैं। इसके बाद एक युवक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास करता है। इस दौरान हुई खींचातानी में चेन टूटकर गिर जाती है, जिसमें से केवल एक छोटा हिस्सा ही अपराधियों के हाथ लग पाता है।पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक चला रहा है, जिसने हेलमेट पहन रखा है, जबकि पीछे बैठा युवक चेहरा ढंके हुए वारदात को अं...