कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र स्थित गौरीशंकर नगर मुहल्ले से चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है। बताया जाता है कि चोरों ने खिड़की का ग्रिल तोड़ घर में प्रवेश किया और नल के अलावा बिजली के सामान लेकर चलते बने। बताया जाता जाता है कि परिवार के लोग यहां नहीं रहते हैं। कुछ परिवार के सदस्य रांची तो कुछ कोलकाता में रहते हैं। खबर मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने थाने में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। सूचना के बाद तिलैया थाना प्रभारी पहुंचे और घटना का मुआयना किया। बताया जाता है कि तिलैया थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.