कोडरमा, जुलाई 29 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा जिले के तिलैया थाना के पीछे से हेलीकॉप्टर यात्रा बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर को पटना साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सबसे बड़ी बात की तिलैया पुलिस को इस अपराधी के बारे में कोई इनपुट तक नहीं मिल सकी। आरोपी की पहचान मुन्ना पासवान के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम विनोद पासवान है। वह बिहार के नालंदा जिले के कतरीसराय के बरीद का रहनेवाला है। आरोपी फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को हेलीकॉप्टर बुकिंग पोर्टल का झांसा देता था और कम पैसे का झांसा देकर ऑनलाइन भुगतान कराकर लाखों रुपये की ठगी करता था。

आरोपी की पहचान पटना से पहुंची साइबर पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऐसी वेबसाइटें तैयार की थीं, जो देखने में सरकारी या अधिकृत हेलीकॉप्टर बुकिंग पोर्टल जैसी प्रतीत होती थीं। श्रद्धालु इन वेब...