तिलैया थाना के पास सड़क हादसे में युवक घायल
कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि तिलैया थाना के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। इस संबंध में थाना में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। विशाल कुमार (20 वर्ष), बेकोबार निवासी है। शुक्रवार की सुबह करीब 11:30 बजे सड़क से गुजर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक के पैर में गंभीर चोट आई है। परिजनों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने वाहन मालिक से इलाज का पूरा खर्च दिलाने की मांग की है, ताकि उनका समुचित इलाज हो सके। यह भी पढ़ें- घर के सामने टहल रहे युवक को एसयूवी ने मारी टक्कर, रिम्स रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.