कोडरमा, अप्रैल 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना परिसर के पास मंगलवार को एक अजीबोगरीब पारिवारिक विवाद ने लोगों का ध्यान खींच लिया। मामला तब सामने आया जब तीन दिन पहले तिलैया निवासी मौसेरे भाई-बहन आपस में प्रेम संबंध में पड़कर घर से भाग गए और नवादा जाकर शादी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही लड़की के परिजन उसकी तलाश में जुट गए। खोजबीन के बाद दोनों को नवादा से वापस लाकर तिलैया थाना में पेश किया गया, जहां परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई। वहीं, युवक-युवती का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से विवाह किया है।पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर दोनों को उम्र संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। मंगलवार को दोनों परिवार फिर थाने पहुंचे, जहां युवक-युवती ने आधार कार्ड दिखाकर अपने बालिग होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.