कोडरमा, मई 2 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो इलाके में एक युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉली कुमारी (18 वर्ष), पिता बासुदेव वर्मा ने अपने आवेदन में बताया कि शनिवार सुबह किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान अंजनी देवी और कुलदीप वर्मा ने मिलकर उनके साथ बेवजह मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि घटना अचानक हुई और उन्हें शारीरिक रूप से चोट भी पहुंची है। घटना के बाद वह काफी डरी-सहमी हुई हैं। मामले को लेकर पीड़िता ने थाना तिलैया में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...