तिलैया डैम से कोडरमा घाटी तक एनएच पर बने पुलों की होगी जांच
कोडरमा, जुलाई 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। बरसात के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर एनएचएआई पूरी तरह से सतर्क है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एनएच पर बने सभी पुलों के रखरखाव को और मजबूत करेगा। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को एनएच पर बेहतर और सुरक्षित सफर का अनुभव कराना है। इसको लेकर सभी परियोजना इकाइयों को पत्र लिखा है। सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को भी इसके लिए अलर्ट किया है। जांच से पुलों की संरचनात्मक सुरक्षा में सुधार होगा। डिजाइन की विश्वसनीयता बढ़ेगी और लंबे समय में परिचालन संबंधी जोखिम कम होंगे। यह कदम एनएचएआई के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह भी पढ़ें- एनएचएआई सभी पुलों की मजबूती और डिजाइन की जांच कराएगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.