तिलैया डैम पहुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, विस्थापितों की समस्याएं सुनी
कोडरमा, जुलाई 11 -- चंदवारा। निज प्रतिनिधि। झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे के क्रम में शनिवार को डीवीसी तिलैया डैम पहुंची। इस दौरान आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रो. जानकी प्रसाद यादव ने डीवीसी विस्थापित एवं प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रो. यादव ने कहा कि तिलैया डैम निर्माण के दौरान विस्थापित हुए 56 गांवों के लोगों के लिए अब तक पेंशन योजना लागू नहीं की गई है। इसके अलावा जिन विस्थापितों को जमीन के बदले जमीन दी गई, उसका आज तक न तो रजिस्ट्रेशन किया गया और न ही डीवीसी की ओर से कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध कराया गया। इससे विस्थापित परिवारों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि डीवीसी क्षेत्र में ठेला एवं गुमटी लगाकर आजीविका चलाने वाले लोगों को भी समय-समय पर हटाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.