तिलैया डैम को विकसित कर बनाया जाएगा पर्यटन केंद्र
कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। तिलैया डैम क्षेत्र को आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में ईको-टूरिज्म विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में तिलैया डैम के लिए तैयार किए गए कॉन्सेप्ट प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक सौंदर्य के संरक्षण के साथ सतत पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि तिलैया डैम अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, विस्तृत जलाशय और पहाड़ियों से घिरे शांत वातावरण के कारण ईको-टूरिज्म के लिए बेहद उपयुक्त स्थल है।उपायुक्त ने बताया कि प्रस्तावित मास्टर प्लान के तहत यहां कई आधुनिक और पर्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.