तिलैया डैम कांटी से देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना
कोडरमा, जुलाई 29 -- चंदवारा। तिलैया डैम क्षेत्र के कांटी गांव से बुधवार को बाबा बैद्यनाथधाम देवघर के लिए शिवभक्तों का जत्था रवाना हुआ। श्रद्धालु कांवर लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज की ओर प्रस्थान किए। इस दौरान गांव में भक्तिमय माहौल रहा और हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। रवानगी से पूर्व श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। यात्रा में शामिल भक्तों ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में जलअर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करने का संकल्प लिया। सावन में कांवर यात्रा शिवभक्तों की आस्था का प्रमुख पर्व माना जाता है, जिसमें श्रद्धालु पवित्र जल लेकर शिवालयों में अभिषेक करते हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: आस्था: शहर के शिव वाटिका में एक माह तक होती है भोले के भक्तों की सेवा यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.