तिलैया डैम एडवेंचर पार्क व मत्स्य आहार मिल का डीसी ने किया निरीक्षण
कोडरमा, जून 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को तिलैया डैम स्थित एडवेंचर पार्क एवं मत्स्य आहार मिल का निरीक्षण कर संचालित विकास कार्यों और उत्पादन गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एडवेंचर पार्क परिसर में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पार्क को अधिक आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि हरित वातावरण से पार्क की सुंदरता बढ़ेगी और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा। यह भी पढ़ें- चंदवारा सीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिर उरवां में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने का निर्देश इसके बाद उपायुक्त ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.