कोडरमा, मार्च 18 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। तिलैया जलाशय (ग्राम पंचायत उरवां) के हजारों मछुआरा परिवारों की आजीविका की रक्षा के लिए बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने झारखंड विधानसभा के शून्यकाल के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने सरकार से कहा कि डीवीसी-केटीपीएस द्वारा प्रस्तावित 220 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट से जलाशय का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा ढक जाएगा। इससे न केवल मछलियों के प्रजनन पर असर पड़ेगा, बल्कि पीढ़ियों से मछली पकड़कर अपना पेट पालने वाले हजारों परिवारों के सामने रोटी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। ​साथ ही साथ उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास की चमक में गरीबों का चूल्हा नहीं बुझना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस परियोजना पर पुनर्विचार करने, मछुआरों के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, व स्थानीय ग्राम पंचायतों की सहमति और जनहित को प...