नवादा, अगस्त 9 -- केजी रेलखंड पर तिलैया जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक के लाइन नंबर 01 पर क्रू लॉबी के समीप गिर कर एक युवक की मौत हो गयी। गाड़ी संख्या 63386 डाउन तिलैया जंक्शन से शुक्रवार की रात 08.44 बजे खुल चुकी थी, लेकिन उस व्यक्ति ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इस क्रम में उस व्यक्ति को लोगों ने रोका भी, लेकिन वह नहीं रुका और इसी प्रयास में प्लेटफॉर्म के नीचे चला गया। गिरते ही वह कमर के पास से दो टुकड़ों में कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को स्टेशन पोर्टर द्वारा 09.30 बजे ट्रैक से हटाया जा सका। यह भी पढ़ें- Katihar News: ट्रेन से कट कर युवक की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम आरपीएफ थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि इसी बीच, मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने उसकी पहचान की। मृतक की पहचान नवादा नगर थाना स्थित ...