तिलैया जंक्शन पर ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या
नवादा, मई 25 -- पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत तिलैया जंक्शन स्टेशन के लाइन नंबर दो (किलोमीटर 88/8-10) के पास रविवार सुबह एक 21 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है, जो नरहट के राहुल नगर स्थित अपनी दीदी-जीजा के घर आया हुआ था। परिजनों के अनुसार, घरेलू विवाद के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। आरपीएफ थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 06:20 बजे क्रैक बाढ़ ट्रेन के गुजरने के बाद युवक का क्षत-विक्षत शव पटरी पर पाया गया। घटना के कारण पीछे से आ रही मालगाड़ी (ईसी बाढ़) को लोको पायलट ने मौके की स्थिति देखकर सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी नवादा की टीम ने पहुंचकर शव को ट्रैक से हटवाया, जिसके बाद सुबह 0...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.