तिलिंगबेड़ा पहारटोली जंगल में पेड़ से फंदे से लटका मिला शव
सिमडेगा, अक्टूबर 4 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तिलिंगबेड़ा पहारटोली के जंगल में रविवार को व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे के सहारे झूलता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृत व्यक्ति का पहचान गिरीडीह जिले के खुखरा निवासी लाल मोहम्मद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने जंगल में शव को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना, मुखिया अनिल लुगुन, कृपा हेमरोम घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों के अनुसार जंगल के पास सड़क पर एक अज्ञात मोटरसाइकिल भी मिली है। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। बाइक में आरसी बुक के अनुसार बाइक के मालिक का नाम लाल मोहम्मद, निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.