दुमका, मई 3 -- मसलिया, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड क्षेत्र के तिलाबाद गांव के गंधवनिक समुदाय के कुलदेवी गंधेश्वरी माता की पूजा-अर्चना शुक्रवार को धूमधाम के साथ शूरु हुआ। तीन दिवसीय इस पूजा को लेकर गन्धवनिक समुदाय के लोगों में उत्सुकता का माहौल है। माता के चरणों मे 108 कमल की फूल व बेलपत्र सहित अन्य पूजा सामग्री अर्पित कर आराधना की गई। तिलब़ाद गांव के बुड़ीर पोखर में पंडित सुबल चन्द्र झा के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण कर कलश में पवित्र जल भरवाकर का मंदिर में कलश स्थापित किया गया। जिसके उपरांत पंडित द्वारा विधि विधान से तीन दिवसीय पूजा-अर्चना शुरू किया। ढोल ढाक के साथ माता के मंदिर में धूमधाम से कलश स्थापित होते ही पूजा में भक्तों की भीड़ जुट गई। यह पूजा हर वर्ष वुद्धपुर्णिमा के दिन से विधिवत शुरुआत होती है। माता के मूर्ती का प्राण प्रतिष्ठा करते ...