तिलाठ में विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार
आरा, अगस्त 9 -- पीरो, संवाद सूत्र। अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पीरो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तिलाठ गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांच लीटर विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही नामजद शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने तिलाठ निवासी आरोपित चंदन राय के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के धंधे में लिप्त किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.