चतरा, अप्रैल 8 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की तिलहेत पंचायत में 15वीं वित्त योजना की करीब नौ लाख रुपये की फर्जी निकासी का मामला उजागर हुआ है। ग्रामीणों और वार्ड सदस्यों की शिकायत पर बीडीओ निखिल गौरव कमान कच्छप ने सात अप्रैल को जांच कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट में बिना काम किए ही सरकारी राशि हड़पने की पुष्टि हुई है। जांच में पाया गया कि योजना संख्या 01/2023-24 के तहत जलमीनार मरम्मत के लिए 1,48,000 रुपये निकाले गए, जिसकी मापी पुस्तिका तक उपलब्ध नहीं है। इसी तरह योजना संख्या 10/2024-25 में 1,48,200 रुपये और योजना संख्या 01/2025-26 में 2,49,000 रुपये की फर्जी निकासी की गई। इसके अतरिक्त योजना संख्या 02/2025-26 में टेबल, कुर्सी और कारपेट के नाम पर 1,98,000 रुपये और योजना संख्या 03/2025-26 में पंखा, वायरिंग और सौंदर्यीकरण के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.