शाहजहांपुर, मार्च 8 -- तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा और उनके पति डॉ. राम सिंह कुशवाहा को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के पति और बरेली के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राम सिंह कुशवाहा अपने आवास से कार्यकर्ताओं के साथ निगोही के भगत सिंह चौराहे पर रखी होलिका में आखत डालने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने विधायक और उनके पति के खिलाफ अशोभनीय और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया।पीछे चल रहे भाजपा कार्यकर्ता मुनेन्द्र कुमार सिंह, राजीव प्रताप सिंह, दिनेश सिंह और अभिषेक कुमार ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि युवक उन पर भी आक्रामक हो गए और जान से मारने की धमकी देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.