शाहजहांपुर, मार्च 2 -- हाईवे पर खराब खड़े ट्रक से रविवार की शाम रोडवेज बस टकरा गई इसके बाद पीछे से आ रही दूसरी बस ने भी रोडवेज बस को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में 29 लोग घायल हो गए और हाईवे पर अफरातफरी मच गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चर्चा है कि दोनों रोडवेज बसों में आगे निकलने की होड़ लगी थी। रविवार को यह घटना लगभग 5 बजे हुई। सीतापुर डिपो की बस संख्या यूपी 78 जेएन 2708 हरिद्वार से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। बस को चालक लखीमपुर निवासी अरुण शुक्ला चल रहे थे और बस में 50 यात्री सवार थे। हाईवे पर धनेली पल्टू गांव के सामने एक खराब ट्रक खड़ा हुआ था इसी ट्रक से सीतापुर की बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रही रोहिलखंड डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलटी 3876 में सीतापुर डिपो की बस को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस के य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.