शाहजहांपुर, मार्च 17 -- तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार रात 8 बजे गांव बतलैया के पास सांड़ ने बाइक में जोरदार टक़्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार चार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तिलहर लाया गया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने करन, फरमान और पवन को गंभीर हालत के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चौथा युवक भी सीएचसी में इलाजरत है। घायल करन ने बताया कि वह और पवन दिल्ली से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके दोस्त फरमान और अभि मुहल्ला सितारगंज से उन्हें बाइक से लेने आए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...