शाहजहांपुर, जून 3 -- तिलहर। श्री राधा रानी सेवा समिति के आयोजन में वृंदावन की श्री राम श्याम लीला कमेटी के द्वारा भगवान श्री राधाकृष्ण की रासलीला का भव्य मंचन कर भक्तों को भक्ति धारा से सराबोर कर दिया। सोमवार की रात नगर पालिका मैदान मे वृंदावन धाम के पंडित लेखराज ओम प्रकाश शर्मा के संचालन में भगवान श्री राधाकृष्ण की भव्य झांकी के साथ रासलीला का शुभारंभ हुआ। भगवान की रास में बृजेश्वरी श्री राधा रानी को रिझाने के लिए भगवान के गोपकों के साथ मनोहारी मयूर नृत्य से भक्त गण भाव विभोर हो गए। बाल कृष्ण की माखन चोरी लीला के दर्शन उपरांत मथुरेश कंस के अत्याचार प्रासंगिक मंचन में यज्ञ कर्म करने वाले ब्रह्माण्डों व संतजनों पर अत्याचार के साथ ही महाराजा उग्रसेन को बंदीगृह में डलबाने का मंचन हुआ।इस दौरान कमलेश गुप्ता पप्पू, हरी मोहन गुप्ता, सौरभ गुप्ता ...