शाहजहांपुर, मई 2 -- विपक्षी पार्टियों द्वारा नारी शक्ति बंधन अधिनियम का विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनपुर रोड पर पुतला दहन कर विरोध जताया। ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेम पाल सिंह व पुष्पेंद्र वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। मंडल उपाध्यक्ष मिथिलेश्वर सिंह ने कहा कि अधिनियम का विरोध कर विपक्षी पार्टी के लोग नारी शक्ति का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध जुलूस निकालकर राजनपुर रोड पर पुतला दहन किया। इस दौरान आशीष अवस्थी, सुनैना वर्मा, मीना शर्मा, मिथिलेश्वर सिंह, पुष्पेंद्र वर्मा, विपिन गंगवार, आरती सिंह, प्रदीप गंगवार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर जताया विरोध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.