शाहजहांपुर, मार्च 27 -- तिलहर। रामनवमी पर्व पर धूमधाम के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने भगवान स्वरूप झांकियों का स्वागत किया। रास्ते में पड़ने वाले सभी मंदिरों पर भक्तों ने माथा टेका। गुरुवार को श्री बंशी वाले मंदिर सेवा समिति के द्वारा आर्य समाज मंदिर के पास से भगवान स्वरूप झांकियों का पूजन कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा में भगवान राम दरबार सहित भगवान स्वरूपों की मनमोहक झांकियां रही। सभासद अभिषेक सिंह, सत्येंद्र सिंह सुशील, राइस मिलर पंकज गुप्ता, सुनील गुप्ता हंस, अमित अग्रवाल के द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा नगर के कई मार्गो से होती हुई देर शाम बंशी वाले हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई जहां देर रात तक भंडारा चला। यात्रा में युवा सिद्धार्थ गुप्ता की नेतृ...