शाहजहांपुर, मार्च 17 -- शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर तिलहर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एनएचएआई की टीम ने पीले और सफेद रोड मार्किंग का काम शुरू करा दिया। साइट इंजीनियर पुष्पेश यादव ने बताया कि कई स्थानों पर पुरानी मार्किंग कमजोर पड़ गई थी, जिससे खासकर रात के समय वाहनों की विजिबिलिटी प्रभावित हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बढ़ रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए दोबारा मार्किंग कराई जा रही है ताकि वाहन चालकों को स्पष्ट दिशा-निर्देश मिल सकें। उन्होंने बताया कि यह सड़क मॉडल रोड के रूप में भी विकसित की जानी है, जिसके तहत अन्य सुधार कार्य भी जारी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई मार्किंग से रात में सफर अधिक सुरक्षित होगा। एनएचएआई की टीम ने जल्द ही पूरे मार्ग पर काम पूरा करने का दावा किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...