शाहजहांपुर, मार्च 11 -- तिलहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भोर फाउंडेशन की ओर से टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस दौरान मरीजों को बीमारी से बचाव, नियमित जांच और उपचार से जुड़ी सावधानियों के बारे में जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्र और डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा मौजूद रहे। फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार के साथ पोषण पर ध्यान देना जरूरी है, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। इस दौरान श्वेता सक्सेना, निशांत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...