शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- तिलहर। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बीआरसी से नगर में स्कूल छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और लोगों को जागरूक किया। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए उनका नामांकन सरकारी स्कूल में कराएं। खंड शिक्षा अधिकारी नगेंद्र कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पाठ्यपुस्तकें, ड्रेस, मध्यान भोजन सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। इस दौरान नीरज सक्सेना, आनंद गंगवार, जितेंद्र आर्य, रघुवीर सहाय आदि शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.