शाहजहांपुर, मार्च 8 -- राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में महिला दिवस पर छात्राओं को आत्मरक्षा करने के उपाय बताए गए। कराटे कोच अमित सिन्हा ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को कराटे और सेल्फ-डिफेंस के विभिन्न दांव-पेच सिखाए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिभूषण और दल नायक राखी वर्मा के नेतृत्व में बिलहरा गांव की महिलाओं को विभिन्न महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवाओं तथा पुलिस हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मानसी, शिवानी, दिव्या, स्वाती, लक्ष्मी, अंशिका, मधु, प्रियंका, रंजन, हिमांशी, मुस्कान, पलक, निदा, अनामिका, प्रियांशी, वंश, मोहित, मोहिनी, संजीत, कपिल, फरमान, अंजली, बुशरा व अन्य लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...