शाहजहांपुर, फरवरी 18 -- मुख्य बाजार में ट्रक आ जाने से काफी लंबा जाम लग गया। जाम में फंसने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक सहित कई वाहनों के चालान किया और जाम को खुलवाया। किसी न किसी कारण से नगर में प्रतिदिन लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। प्रमुख रूप से दुकानदारों द्वारा नाली के आगे दुकानों का सामान रखने, दुकानों के आगे ग्राहकों की बाइकें खड़ी होने एवं बाजार में ई-रिक्शा तथा बड़े वाहनों के प्रवेश से यह प्रतिदिन जाम लगता है। मंगलवार की दोपहर स्कूलों की छुट्टी के समय सराफा बाजार तिराहे पर एक ट्रक आ गया और फस गया जिस कारण मुख्य बाजार के कई मार्गों पर घंटों का जाम लग गया। जाम में तमाम लोगों के साथ स्कूली बच्चे भी फंस गए। जानकारी पर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल विपिन कुमार मौके पर ...