शाहजहांपुर, मई 9 -- तिलहर। सीएचसी पर गोमती वेलफेयर सोसाइटी की ओर से टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने की। गुरुवार को सोसाइटी के प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता उर्फ बराती लाल ने 20 टीबी मरीजों को गोद लेते हुए उन्हें पोषण पोटली वितरित की। सोसाइटी की सह प्रमुख शैफाली गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओमेंद्र राठौर, डॉ.करण सिंह, डॉ.कमरुज्जमा, टीबी पर्यवेक्षक सचिन गुप्ता, डीपीपीएमसी आरती सिंह, डीपीसी सिद्धार्थ गुप्ता, शुभम गुप्ता, प्रमोद कुमार, अदिति गुप्ता तथा प्रशांत श्रीवास्तव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तिलहर में सीएमओ ने वितरित की पोषण पोटली यह भी पढ़ें- विश्व रेड क्रॉस दिवस पर टीबी मरीजों में बांटी पोषण पोटली यह भी पढ़ें- डीएम ने गोद लिए क्षय रोगी को वितरित की पोषण किट

हिंदी ...