शाहजहांपुर, मार्च 28 -- शाहजहांपुर। तिलहर के श्री जानकी महाराज मंदिर कपसेड़ा पर 31 मार्च से लगने वाला पांच दिवसीय भव्य मेला एवं रासलीला महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई है। मेला कमेटी के द्वारा मंदिर परिसर में बड़े स्तर पर सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। मेले की तैयारी को लेकर बैठक हुई और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। इस दौरान अजय यादव, मुकेश कुमार, ध्रुव सिंह, हरिओम यादव, शैलेश यादव, रामनरेश, रामसरन यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...