शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- तिलहर, संवाददाता। तिलहर के डॉ. अजय कुमार अग्रवाल को नौ फरवरी को दुबई में ग्लोबल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। वह हाल ही में नेशनल प्रेसिडेंट इंटरनेशनल चैंबर्स ऑफ पब्लिक रिलेशन्स, ब्रिटिश पार्लियामेंट लंदन में इंटरनेशनल भारत गौरव अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। उनकी कामयाबी पर नगर में लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। डॉ.अजय अग्रवाल ने कहा कि यह ग्लोबल आइकन अवॉर्ड सिर्फ एक व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि जिम्मेदार पब्लिक रिलेशन्स और समाजसेवा की शक्ति की पहचान है। उनकी कामयाबी पर दातागंज मोहल्ला स्थित उनके भाई विजय अग्रवाल व अमित अग्रवाल सहित परिवार के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। विधायक सलोना कुशवाहा, डॉक्टर राम सिंह कुशवाहा, मिथिलेश अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख शक्ति कुमार सिंह बूटी, डा. मनोज अग्रवाल, सौरभ सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.