शाहजहांपुर, मार्च 3 -- शाहजहांपुर। तिलहर के कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दो बच्चों पर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में मंदिर परिसर में दोनों बच्चों को पहले एक कमरे में ले जाकर पीटा जा रहा है। इसके बाद उन्हें पीटते हुए बाहर खम्भे तक ले जाया जा रहा है। बाहर खंभे से बांध दिया जाता है और डंडों से पिटाई की जाती है। मौके पर भीड़ भी मौजूद दिखाई दे रही है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है, जो ड्यूटी पर तैनात बताया जा रहा है। घटना के दौरान बच्चे काफी भयभीत दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही उनके साथ सख्ती की गई। फिलहाल दोनों बच्चे पुलिस हिरासत में बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.