तिलहर आर्य समाज मंदिर में शादी के दौरान घुसे 25-30 लोगों ने किया बवाल, कई घायल
शाहजहांपुर, जून 28 -- शाहजहांपुर। रविवार सुबह करीब सात बजे तिलहर के आर्य समाज मंदिर एवं महर्षि दयानंद शिक्षा सदन परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 25 से 30 लोग कथित रूप से परिसर में घुस आए। आरोप है कि कब्जे के विवाद को लेकर आरोपियों ने मंदिर में चल रहे विवाह समारोह के दौरान जमकर बवाल किया और बारातियों पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की तथा पथराव भी किया। हमले में चार महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान कुछ महिलाओं के कुंडल भी नोंच लिए गए। घटना से विवाह समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।घटना में आर्य समाज के मंत्री के भी घायल होने की बात सामने आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बारातियों ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने भी आरोपी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.