हरदोई, मई 4 -- हरदोई। जिले में तिलहन उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में सुधार के लिए वैल्यू चेन पार्टनर (वीसीपी) के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पात्र एफपीओ और सहकारी समितियों से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित संस्थाओं के माध्यम से किसानों को तिलहनी फसलों के उन्नत बीज निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडे ने बताया चयनित वैल्यू चेन पार्टनर किसानों को तिलहनी फसलों के बीज वितरित करने के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रमों और फार्मर फील्ड स्कूल में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए किसानों को तिलहन उत्पादन बढ़ाने की नई तकनीकों और बेहतर कृषि प्रबंधन के बारे में बताया जाएगा।वैल्यू यह भी पढ़ें- खरीफ सीजन के लिए बीज मिनीकिट का मौका, 10 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन चेन पार्टनर बनने के लिए एफपीओ या सहकारी समि...