विकासनगर, अगस्त 7 -- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान अनुसंधान फार्म सेलाकुई की ओर से शुक्रवार को विकासखंड सहसपुर के तिलवाड़ी गांव में विकसित भारत-2047 अभियान के अंतर्गत बांस एवं लेमनग्रास मॉडल प्रदर्शन इकाई की स्थापना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन, जलवायु अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने, किसानों की आय में वृद्धि तथा ग्रामीण विकास को नई दिशा देना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जड़ी-बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष भुवन डबराल ने की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का वैज्ञानिक प्रबंधन, टिकाऊ कृषि तकनीकों का प्रसार और किसानों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बांस और सुगंधित फसलों पर आधारित कृषि प्रणाली किसानों की आय बढ़ाने के ...