तिलयुगा नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़
सुपौल, जून 7 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता निर्मली थाना क्षेत्र में शनिवार को तिलयुगा नदी में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। नहाने के दौरान हुए इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दर्दनाक पहलू यह है कि कुछ वर्ष पहले इसी परिवार की एक बेटी की भी हादसे में मौत हो चुकी थी। एक ही परिवार में दूसरी बार हुई असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार हरियाही पंचायत के वार्ड 4 स्थित जरौली गांव निवासी लक्ष्मी कामत का पुत्र हिमांशु कुमार शनिवार दोपहर अन्य बच्चों के साथ तिलयुगा नदी में नहाने गया था। जरौली-इस्लामपुर सड़क मार्ग स्थित आरसीसी पुल के नीचे नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.