इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- भरथना। थाना क्षेत्र के तिलयानी थरी गांव में सोमवार की दोपहर हुए भीषण अग्निकांड में करीब 19 किसानों की 130 बीघा खेत में आग लगी थी। जिसमें कुल 36 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। जबकि 94 बीघा फसल के अवशेष जल गए।आग लगते ही किसानों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण निजी संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए तभी सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार दिलीप कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल रामनरेश के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन करते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी। वहीं मंगलवार को राजस्व टीम ने पीड़ित किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही तेज की। पीड़ित किसानों में राम किशोर, अशोक कुमार, बां...