नोएडा, जून 26 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार दादरी आर्य प्रतिनिधि सभा ने भाजपा के नवनियुक्त पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर को पत्र लिखकर तिलपता में एलिवेटेड रोड बनवाने की मांग की है। प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ आनंद आर्य ने बताया कि दादरी से ग्रेटर नोएडा के बीच तिलपता में जाम नासूर बनता जा रहा है, जिससे लोगों को आने जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके चलते यहां एलिवेटेड रोड का होना अति आवश्यक है, ताकि दादरी से ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात सुगम हो सकें। यह भी पढ़ें- तिलपता में एलिवेटेड रोड बनवाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...