नोएडा, जून 23 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। तिलपता गोलचक्कर के दोनों तरफ 130 मीटर चौड़ी सड़क पर यूटर्न जल्द बनाया जाएगा। डेडिकेटड फ्रेट कॉरिडोर पर बना रेलवे ओवरब्रिज चालू हो गया है। ऐसे में ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाएगा। दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) मार्ग यहीं से होकर गुजरता है। पास में तिलपता कंटेनर डिपो होने की वजह से भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। यूटर्न बनने से इस गोलचक्कर पर लगने वाले जाम की समस्या दूर हो जाएगी। प्राधिकरण द्वारा जारी की गई निविदा की प्रक्रिया कर पूरी जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक यूटर्न तीन माह में बन जाएगा। दरअसल 130 मीटर चौड़ी सड़क ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। यह भी पढ़ें- ग्रेनो में डेडिकेट फ्रेट कॉरिडोर पर रेलवे ओवरब्रिज शुरू नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ...