तिलढुकरी-कुमौड़ मार्ग के पाइपलाइन की मरम्मत की
पिथौरागढ़, जून 29 -- संतोष, पिथौरागढ़। जल संस्थान ने तिलढुकरी-कुमौड़ मार्ग की गली में लीकेज हुए पाइपलाइन की मरम्मत कर दी है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने बीते 20 जून के अंक में कही बूंद-बूंद को तरस रहे, कही रोड पर बह रहा पानी शीर्षक से खबर छापी थी। खबर का संज्ञान लेने के बाद संबंधित विभाग ने सड़क किनारे लीकेज हो रहे पाइपलाइन की मरम्मत कर दी है। बता दें पाइपलाइन के लीकेज होने से रोजाना कई लीटर पानी सड़क में बहकर बर्बाद हो रहा था। साथ ही इस मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- तिलढुकरी-कुमौड़ मार्ग के पाइपलाइन की मरम्मत की लेकिन पाइप लाइन के मरम्मत के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.