बांका, मई 11 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। क्षेत्र के प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सोमवार को पाठा बलि का आयोजन रखा गया। जिसमें 21 सौ पाठा बलि श्रद्धालुओं द्वारा दी गई। सुबह से दोपहर तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच मंदिर परिसर में पाठा बलि का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। यह भी पढ़ें- तिलडीहा दुर्गा मंदिर में पाठा बलि को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस रही चुस्त-दुरुस्तसुरक्षा व्यवस्था थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद, अनि सौरभ कुमार, सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार सहित पुलिस बल के जवान लगातार भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखने का काम किया। वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीडीओ नीतीश कुमार, अंचल अधिकारी जुगनू रानी, बीपीआरओ सुरेंद्...