जौनपुर, अप्रैल 18 -- रामपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर पुलिस चौकी भाऊपुर के पास गुरुवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक तिलक समारोह से लौट रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और उसका सिर सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकरा गया। पुलिस के अनुसार, नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सहजनी गांव निवासी 27 वर्षीय रामकुमार गुप्ता पुत्र दयाराम गुप्ता सूरत में एक साड़ी कंपनी में कार्यरत था। करीब 15 दिन पहले ही अपने घर आया हुआ था। गुरुवार की रात वह जौनपुर में अपने एक मित्र के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रक ने दिया चकमा तो बाइक मंदिर से टकराई, युवक की मौत रामकुमार गुप्ता गोपालापुर चौकी क्षेत्र के भाऊपुर मोड़ के पास पहुंचा, उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.