गोपालगंज, अप्रैल 16 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता नगर थाने के अरार मोड़ स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार की रात करीब 11 बजे स्कार्पियो के धक्के से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक जादोपुर थाने के बगहा गांव के राजेश्वर यादव का 32 वर्षीय बेटा मनीष कुमार था। घायल उसका दोस्त हृदयानंद यादव है। उसे इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे गोरखपुर लेकर रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो दोस्त गंभीर घायल घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मनीष अपने किसी साथी के यहां महम्मदपुर में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए अपने दोस्त हृदयानंद कु...