बक्सर, मई 8 -- पेज तीन के लिए ---- कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोवा गांव में तिलक समारोह से लौट रहे एक अधेड़ व्यक्ति पर नामजद लोगों ने लाठी-डंडे व लोहे की रड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल का इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नियाजीपुर दादा बाबा के डेरा गांव निवासी मुन्ना यादव गुरुवार की रात तिलक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान सोवा गांव के समीप कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व लोहे की रड से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। घायल के बयान प...