लखीमपुरखीरी, जून 19 -- लखीमपुर। नीमगांव थाना क्षेत्र की सिकंदराबाद चौकी के अंतर्गत कस्ता-सिकंदराबाद रोड पर तिलक समारोह से वापस लौट रहे दो बाइक सवार सड़क किनारे लगे लोहे के एंगल पोल से टकरा गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, फरधान थाने के विझौली निवासी विशाल कुमार (22 ) पुत्र खेमकरन, हैदराबाद थाने के सेमराई निवासी अपने चचेरे भाई सूरज (25) पुत्र सर्वेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी मौसी के घर कुकरा गए थे। वहां एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद दोनों रात को वापस लौट रहे थे, तभी बैबहा मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एंगल से टकरा गई।हादसे की सूचना मिलते ही सिकंदराबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया...