पलामू, अप्रैल 25 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के करकटा पंचायत अंतर्गत जमडीह गांव निवासी 26 वर्षीय सोनू कुमार की गुरुवार की में रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वह अंचल अमीन उदय मेहता के पुत्र थे। सोनू कुमार अपने गांव के अन्य लोगों के साथ तिलक समारोह में शामिल होने गढ़वा के उचरी गांव गए थे। समारोह से लौटने के दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया । जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक की हालत नाजुक है। दोनों घायलों का इलाज मेदिनीनगर के अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.